हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका: IIT दिल्ली लाया 6 महीने का विशेष ऑनलाइन प्रोग्राम

हेल्थकेयर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) की मांग तेजी से बढ़ रही है। बीमारियों की शुरुआती पहचान से लेकर क्लिनिकल रिसर्च और हॉस्पिटल मैनेजमेंट तक, एआई तकनीक हेल्थकेयर की दुनिया को बदल रही है। इसी आधुनिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अपने कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत Executive Programme for AI in Healthcare के तीसरे बैच की घोषणा कर दी है।

यह 6 महीने का स्पेशल ऑनलाइन प्रोग्राम उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के इस्तेमाल को गहराई से सीखना चाहते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके प्रोफेशनल या रिसर्चर इसके लिए पात्र हैं।

अनुभव और क्षेत्र: ऐसे ग्रेजुएट्स जो इंडस्ट्री या एकेडेमिक फील्ड में कार्यरत हैं और जिनका काम हेल्थकेयर, डेटा साइंस या बायोलॉजिकल साइंसेज से जुड़ा हुआ है, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।

कोडिंग की नॉलेज जरूरी नहीं: इस कोर्स में आवेदन के लिए कोडिंग या कोडर होना अनिवार्य नहीं है। नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होकर एआई मॉडल की बुनियादी बातें सीख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *