सरकारी नौकरी: CSIR-NCL पुणे ने जारी किया MTS भर्ती का नोटिफिकेशन, केवल लिखित परीक्षा से मिलेगी जॉब
अगर आपने 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी
आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 4 नवंबर 2026 तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष, SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये – 56,900 रुपये तक वेतन मिलेगा। शुरुआती दौर में सभी भत्तों जैसे DA, HRA व अन्य को मिलाकर उम्मीदवार को लगभग 40,000 रुपये प्रति माह की इन-हैंड सैलरी प्राप्त होगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल एक लिखित परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा।
पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अधीन आने वाली राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने ग्रुप-सी के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुणे स्थित इस संस्थान में कुल 24 खाली पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSC / मैट्रिक) या इसके समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं 12वीं पास अभ्यर्थियों को अतिरिक्त प्राथमिकता मिल सकती है।











