लंबे समय तक भूखे रहना और जंक फूड बन रहा गॉल ब्लैडर स्टोन की वजह

वजन कम करने या व्यस्त दिनचर्या के चलते लंबे समय तक भूखे रहना और फिर एक साथ अधिक खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के बीच पित्त की थैली में पथरी के मामले बढ़ने की चिंता सामने आ रही है। राजकीय उपजिला चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब 7 से 10 लोग पित्त की थैली में पथरी की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक अनियमित खानपान, लंबे समय तक भोजन न करना, अत्यधिक तैलीय एवं वसायुक्त भोजन, जंक फूड, मोटापा और तेजी से वजन कम करने की कोशिश पथरी के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में शामिल हैं। राजकीय उपजिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा बताते हैं कि पित्त की थैली में पथरी की शिकायत बच्चों में भी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *