कांवड़ यात्रियों की बची जान: उफनती गंगा नदी के मुहाने पर अटका वाहन, स्थानीय लोगों और बीआरओ की मुस्तैदी से सफल रहा रेस्क्यू अभियान

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गंगोत्री की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और गंगा नदी की ओर जा गिरा। गनीमत यह रही कि वाहन खाई के मुहाने पर अटक गया और सीधे उफनती गंगा नदी में गिरने से बच गया। वाहन में सवार सभी कांवड़ यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और बीआरओ के भारी उपकरणों की मदद से एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई की ओर लटके वाहन को सुरक्षित सड़क पर खींच लिया गया।प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और मानसून के दौरान गंगोत्री हाईवे पर यात्रा कर रहे सभी चालकों से सतर्कता बरतने और वाहनों की गति सीमित रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *