उत्तराखंड: हाथी के हमले में टूटीं महिला की पसलियां, सीएमआई अस्पताल में इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी थीं।











