पिक्चर पैलेस के पास अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया
पिक्चर पैलेस बस अड्डे के पास अनियंत्रित होकर एक कार मुख्य मार्ग से नीचे के लिंक मार्ग पर गिर गई। घटना में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते पुलिस स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
