सेब से भरा वाहन यमुना नदी में गिरा, चार घायल

उत्तराखंड में टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के समीप सेब से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया है।चमोली में भारी भूस्खलन: निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूर चपेट में आए, 40-50 थे मौजूद

कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सेब लेकर पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से विकासनगर की तरफ जा रहा था। वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे उन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *