चमोली में मिला नवजात: कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में आम रास्ते के पास नाले में संदिग्ध हालत में मिला नवजात शिशु
चमोली कोतवाली के अंतर्गत रांगतोली गांव में आम रास्ते के पास नाले में एक नवजात संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। बृहस्पति वार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नवजात पड़ा होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी।
प्रधान और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे। प्रधान संतोष गुसांई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो नवजात पड़ा मिला। उसके मुंह में बोली को बांधने वाला रबड़ डाला गया था। कहा कि जब उन्होंने मुंह से रबड़ निकाला तो नवजात की सांसें चल रही थी।











