चारधाम यात्रा 2026: एक हफ्ते में 5 लाख पार पंजीकरण, केदारनाथ श्रद्धालुओं की पहली पसंद
1 min read
अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने के लिए एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 1.73 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगा।
चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। एक सप्ताह में ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। पंजीकरण आंकड़ों से इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
