प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की, राहत कार्यों में जुटे कार्मिकों को सराहा
1 min read
प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देहरादून एयरपोर्ट पर आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने आपदा से अलग-अलग क्षेत्रों में हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही राहत, बचाव कार्यों की ताजा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व राज्य के सांसदों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
